जोधपुर, राजस्थान · जन्म 1963 Jodhpur, Rajasthan · Born 1963

तीन दशक की मेहनत, एक ही मक़सद — समाज की सेवा। Three decades of work, one purpose — service to the people.

झालामंड के पूर्व सरपंच, भारतीय जीवन बीमा निगम में MDRT उपलब्धि प्राप्त अभिकर्ता, और किसान मोर्चा, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य — मोतीलाल प्रजापति का सार्वजनिक जीवन खेत, गाँव और कार्यकर्ता की ज़मीन से शुरू हुआ। Former Sarpanch of Jhalamand, an MDRT-achieving insurance agent with LIC, and a State Executive Committee member of the BJP Kisan Morcha — Motilal Prajapat's public life began in the fields, the village and the ranks of the party worker.

Motilal Prajapat portrait
मोतीलाल प्रजापति Motilal Prajapat
1963
जन्म वर्षBorn
1986
सार्वजनिक जीवन में सक्रियIn Public Life Since
1988
LIC करियर आरंभLIC Career Began
2004
MDRT सदस्य (USA)MDRT Qualifier
Motilal Prajapat with party symbol

परिचयIntroduction

हमारे बारे मेंAbout Us

मोतीलाल प्रजापति का जन्म 14 जुलाई 1963 को हुआ। धुंधाड़ा गाँव की स्कूल से प्रारम्भिक शिक्षा लेने के बाद उन्होंने सर प्रताप स्कूल, महात्मा गांधी स्कूल और न्यू गवर्नमेंट स्कूल से पढ़ाई की, और तत्कालीन जोधपुर विश्वविद्यालय (अब जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय) से अर्थशास्त्र व राजनैतिक विज्ञान में एम.ए. (पूर्वार्द्ध) किया। विद्यार्थी जीवन में ही उन्हें स्काउट गतिविधियों में तत्कालीन राष्ट्रपति श्री नीलम संजीवा रेड्डी तथा प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। Motilal Prajapat was born on 14 July 1963. After his early education at the village school in Dhundhara, he studied at Sir Pratap School, Mahatma Gandhi School and New Government School, and went on to complete an M.A. (prev.) in Economics and Political Science from the then Jodhpur University — now Jai Narain Vyas University. As a student, his work in the Scouts was honoured personally by the then President of India, Shri Neelam Sanjiva Reddy, and by the then Prime Minister, Smt. Indira Gandhi.

नामName Motilal Prajapat · मोतीलाल प्रजापति
पिता का नामFather's Name श्री जगदीश कुम्हारShri Jagdish Kumhar
निवासResidence 589, चुतरा नगर, ऐणियों की ढाणी, झालामंड, जिला जोधपुर589, Chutra Nagar, Aniyon Ki Dhani, Jhalamand, District Jodhpur, Rajasthan
जन्म तिथिDate of Birth 14 जुलाई, 196314 July 1963
शिक्षाEducation एम.ए. (पूर्वार्द्ध) — अर्थशास्त्र व राजनैतिक विज्ञान, जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुरM.A. (prev.), Economics & Political Science, Jai Narain Vyas University, Jodhpur
वर्तमान पदCurrent Role प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, किसान मोर्चा, भारतीय जनता पार्टीState Executive Committee Member, BJP Kisan Morcha

राजनैतिक अनुभवPolitical Experience

  • 1999–2014 — जिलाध्यक्ष, भाजपा किसान मोर्चा1999–2014 — District President, BJP Kisan Morcha
  • 1999 — सरपंच, झालामंड ग्राम पंचायत1999 — Sarpanch, Jhalamand Gram Panchayat
  • 1993–1998 — निर्विरोध पंचायत समिति सदस्य1993–1998 — Uncontested Panchayat Samiti Member
  • 2014–2016 — प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, किसान मोर्चा2014–2016 — State Executive Member, Kisan Morcha

सामाजिक अनुभवSocial Experience

  • 1986 — संगठन मंत्री, कुम्हार महासभा1986 — Organisation Secretary, Kumhar Mahasabha
  • 2006 — प्रदेश उपाध्यक्ष, कुम्हार महासभा2006 — State Vice-President, Kumhar Mahasabha
  • 2016–2019 — अध्यक्ष, श्री श्रीयादे माता धाम2016–2019 — President, Shri Shriyade Mata Dham
  • 2019–2023 — संरक्षक, श्री श्रीयादे माता धाम2019–2023 — Patron, Shri Shriyade Mata Dham

उपलब्धियाँAchievements

  • राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री द्वारा बेस्ट स्काउट गाइड सम्मानBest Scout Guide honour from the President & Prime Minister of India
  • पूर्व उपराष्ट्रपति श्री भैरोंसिंह शेखावत द्वारा "बेस्ट सरपंच" सम्मान"Best Sarpanch" award from former Vice-President Shri Bhairon Singh Shekhawat
  • 2004 से मिलियन डॉलर राउंड टेबल (MDRT) सदस्यMillion Dollar Round Table (MDRT) qualifier since 2004
  • NCC फ्लाइंग कोर्स — पायलट लाइसेंस व CDS प्राप्तNCC Flying Course — pilot licence and CDS qualified

घर-परिवारFamily

पारिवारिक जीवनFamily Life

सार्वजनिक जीवन की व्यस्तता के बीच भी मोतीलाल प्रजापति अपने परिवार के साथ रीति-रिवाज़ों, पर्व और पारिवारिक उत्सवों में सक्रिय भागीदारी निभाते हैं। Even amid a busy public life, Motilal Prajapat remains closely involved in his family's rituals, festivals and celebrations.

Family religious ceremony

परिवार व ग्रामवासियों संग पूजा-अर्चनाA religious ceremony with family and villagers

Family ritual with wife

पत्नी संग पारिवारिक अनुष्ठानA family ritual, together with his wife

Family celebration at home

घर पर पारिवारिक उत्सव के अवसर परA family celebration at home

प्रेस कतरनPress Archive

समाचार व कार्यक्रमNews & Events

वर्षों से समाचार पत्रों में प्रकाशित कुछ रिपोर्ट्स। A selection of newspaper coverage over the years.

Marwad Ratna newspaper feature, 15 November 2007
15 Nov 2007 · मारवाड़ रत्नMarwad Ratna

"मेहनत और लगन ने अमेरिका पहुंचा दिया""Hard Work and Dedication Took Him to America"

एक विशेष प्रोफ़ाइल जिसमें झालामंड के सरपंच से लेकर भारतीय जीवन बीमा निगम में राष्ट्रीय स्तर की मिलियन डॉलर राउंड टेबल उपलब्धि तक की यात्रा को दर्ज किया गया। A feature profile tracing the journey from Sarpanch of Jhalamand to a nationally recognised Million Dollar Round Table achiever with LIC.

Newspaper clipping on BJP election campaign organisation
30 अगस्त30 August

"भाजपा के चुनाव प्रचार में अग्रिम संगठन सक्रिय हुए""Advance Organisation Activated in BJP's Election Campaign"

जोधपुर में चुनाव प्रचार अभियान की रूपरेखा और कार्यकर्ताओं की सक्रियता पर रिपोर्ट, जिसमें मोतीलाल प्रजापति मंच पर मौजूद रहे। Coverage of the election-campaign groundwork in Jodhpur, with Motilal Prajapat present among the party leadership on stage.

Newspaper clipping on Kisan Morcha state-wide dharna
6 अगस्त6 August

"किसान मोर्चा का 24 को प्रदेशव्यापी धरना""Kisan Morcha's State-Wide Sit-In on the 24th"

बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरुद्ध भाजपा किसान मोर्चा द्वारा जिला मुख्यालयों पर धरने की घोषणा की रिपोर्ट। Report on the BJP Kisan Morcha's district-wide protest against a hike in power tariffs.

विस्तृत विवरणFull Account

जीवन परिचयBiography

प्रारंभिक जीवन व शिक्षा

मोतीलाल प्रजापति का जन्म 14 जुलाई 1963 को जोधपुर ज़िले में हुआ। पिता श्री जगदीश कुम्हार के घर जन्मे मोतीलाल की प्रारम्भिक शिक्षा धुंधाड़ा गाँव की स्कूल से हुई। इसके बाद उन्होंने सर प्रताप स्कूल, महात्मा गांधी स्कूल और न्यू गवर्नमेंट स्कूल से पढ़ाई पूरी की, और तत्कालीन जोधपुर विश्वविद्यालय (अब जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय) से अर्थशास्त्र व राजनैतिक विज्ञान विषयों में एम.ए. (पूर्वार्द्ध) की उपाधि प्राप्त की।

विद्यार्थी जीवन में ही उन्होंने स्काउट गतिविधियों में विशेष योग्यता दिखाई। वर्ष 1979 में तत्कालीन राष्ट्रपति श्री नीलम संजीवा रेड्डी ने उन्हें बेस्ट स्काउट गाइड के पुरस्कार से सम्मानित किया, और आगे चलकर तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी द्वारा भी इसी उपलब्धि पर सम्मान मिला। इसी दौर में उन्होंने NCC के फ्लाइंग कोर्स में पायलट लाइसेंस प्राप्त किया, CDS उत्तीर्ण की, तथा माउंटेनियरिंग का बेसिक कोर्स भी पूर्ण किया।

"खेत की मिट्टी और कार्यकर्ता की निष्ठा — यही मेरी असली पूंजी रही है।"

व्यवसायिक कैरियर — भारतीय जीवन बीमा निगम

मोतीलाल प्रजापति ने 12 दिसम्बर 1988 को भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) में बतौर अभिकर्ता अपने व्यवसायिक जीवन की शुरुआत की। वर्ष 1990 में उन्होंने सात करोड़ रुपये का व्यवसाय कर चेयरमैन क्लब की सदस्यता प्राप्त की — यह उपलब्धि उस दौर में क्षेत्र के सबसे उल्लेखनीय बीमा करियरों में गिनी गई। वर्ष 2004 से वे मिलियन डॉलर राउंड टेबल (MDRT) के सदस्य हैं, और इस उपलब्धि के अंतर्गत उन्होंने न्यूयॉर्क की यात्रा की; इसके पश्चात 2008 में चीन, 2011 में श्रीलंका और 2013 में नेपाल का भी दौरा किया। वर्षों तक जोधपुर मंडल के शीर्ष अभिकर्ताओं में शुमार रहते हुए उन्हें LIC की ओर से कई प्रशस्ति-पत्रों व "आपका सम्मान, आपके आंगन" जैसे विशेष सम्मानों से नवाज़ा गया।

राजनैतिक यात्रा

भारतीय जीवन बीमा निगम में कार्य करने के साथ-साथ मोतीलाल प्रजापति राजनैतिक गतिविधियों में भी निरंतर सक्रिय रहे। वर्ष 1993 से 1998 तक वे भारतीय जनता पार्टी से निर्विरोध पंचायत समिति सदस्य निर्वाचित हुए। इसी दौरान वे शिक्षा कमेटी के स्थायी सदस्य रहे और उनके प्रयासों से क्षेत्र के 14 विद्यालयों को क्रमोन्नत कराया गया। वर्ष 1994 में वे लूणी शिक्षा कमेटी के अध्यक्ष रहे।

वर्ष 1999 में वे झालामंड ग्राम पंचायत के सरपंच निर्वाचित हुए। उनके कार्यकाल की एक बड़ी उपलब्धि गाँव में मिडिल स्कूल की स्थापना रही — जो पहले वहाँ उपलब्ध नहीं थी — साथ ही उन्होंने विद्यालय के लिए 57 बीघा भूमि भी दिलवाई। इसी सेवा भावना के चलते तत्कालीन उपराष्ट्रपति स्व. श्री भैरोंसिंह शेखावत ने उन्हें "बेस्ट सरपंच" के सम्मान से नवाज़ा।

संगठनात्मक स्तर पर, मोतीलाल प्रजापति 1986 में कुम्हार महासभा के संगठन मंत्री बने, 2003 में भाजपा लूणी मंडल के उपाध्यक्ष रहे, और 1999 से 2014 तक भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष के पद पर कार्यरत रहे। वर्ष 2006 में उन्हें कुम्हार महासभा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया, और 2014 से 2016 तक वे किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य रहे।

सामाजिक-धार्मिक क्षेत्र में भी उनकी सक्रिय भागीदारी रही है — वर्ष 2016 से 2019 तक वे श्री श्रीयादे माता धाम के अध्यक्ष रहे, और 2019 से 2023 तक इस धाम के संरक्षक की ज़िम्मेदारी निभाई। पार्टी के राष्ट्रीय कार्यक्रमों में भी उनकी भागीदारी उल्लेखनीय रही है — अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में मुंबई में हुई ऐतिहासिक रैली में वे जोधपुर से कार्यकर्ताओं की तीन बसें भरकर स्वयं साथ ले गए थे।

आज

आज मोतीलाल प्रजापति किसान मोर्चा, भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में राजस्थान के किसानों और ग्रामीण कार्यकर्ताओं की आवाज़ बुलंद करने में सक्रिय हैं — वही सेवा-भाव लिए जिसके साथ उन्होंने अपनी यात्रा एक ग्राम पंचायत सदस्य के रूप में शुरू की थी।

Early Life & Education

Motilal Prajapat was born on 14 July 1963 in Jodhpur district, to Shri Jagdish Kumhar. He received his early education at the village school in Dhundhara, followed by Sir Pratap School, Mahatma Gandhi School and New Government School. He later completed an M.A. (prev.) in Economics and Political Science from the then Jodhpur University — now Jai Narain Vyas University.

Even as a student he showed particular aptitude in Scouting. In 1979 the then President of India, Shri Neelam Sanjiva Reddy, honoured him with the Best Scout Guide award, and the same distinction was later recognised by the then Prime Minister, Smt. Indira Gandhi. In the same period he completed the NCC Flying Course and earned a pilot's licence, qualified CDS, and completed a Basic Mountaineering Course.

"The soil of the field and the loyalty of the party worker — that has always been my real capital."

Professional Career — Life Insurance Corporation of India

Motilal Prajapat began his professional life on 12 December 1988 as an agent with the Life Insurance Corporation of India (LIC). In 1990 he achieved seven crore rupees of business, earning Chairman's Club membership — among the most notable insurance careers in the region at the time. Since 2004 he has been a member of the Million Dollar Round Table (MDRT), a qualification that took him to New York, and subsequently to China (2008), Sri Lanka (2011) and Nepal (2013). Ranked for years among the top agents of the Jodhpur division, he has received numerous certificates of excellence from LIC, including recognition under its "Aapka Samman, Aapke Aangan" programme.

Political Journey

Alongside his career at LIC, Motilal Prajapat remained continuously active in political life. From 1993 to 1998 he served as an uncontested Panchayat Samiti member for the Bharatiya Janata Party. During this period he was also a permanent member of the Education Committee, and his efforts led to the upgradation of 14 schools in the area. In 1994 he served as chairman of the Luni Education Committee.

In 1999 he was elected Sarpanch of the Jhalamand Gram Panchayat. A defining achievement of his tenure was the establishment of a middle school in the village — where none had existed before — along with securing 57 bigha of land for it. In recognition of this record of service, the then Vice-President of India, the late Shri Bhairon Singh Shekhawat, honoured him with the "Best Sarpanch" award.

On the organisational side, Motilal Prajapat became Organisation Secretary of the Kumhar Mahasabha in 1986, served as Vice-President of the BJP's Luni Mandal in 2003, and was District President of the BJP Kisan Morcha from 1999 to 2014. In 2006 he was made State Vice-President of the Kumhar Mahasabha, and from 2014 to 2016 he served as a State Executive Committee member of the Kisan Morcha.

He has also remained active in social and religious life — serving as President of Shri Shriyade Mata Dham from 2016 to 2019, and as its Patron from 2019 to 2023. His participation in the party's national programmes has been notable too: at the historic Mumbai rally led by Atal Bihari Vajpayee, he personally organised and brought three busloads of party workers from Jodhpur.

Today

Today, as a State Executive Committee member of the BJP Kisan Morcha, Motilal Prajapat continues to raise the voice of Rajasthan's farmers and grassroots party workers — carrying forward the same spirit of service with which he began his journey as a village panchayat member.

  • 1979राष्ट्रपति सम्मान — बेस्ट स्काउट गाइड पुरस्कार, राष्ट्रपति श्री नीलम संजीवा रेड्डी द्वाराPresidential Honour — Best Scout Guide award from President Neelam Sanjiva Reddy
  • 1986संगठन मंत्री नियुक्त, कुम्हार महासभाAppointed Organisation Secretary, Kumhar Mahasabha
  • 1988भारतीय जीवन बीमा निगम में अभिकर्ता के रूप में करियर आरंभBegan career as an LIC agent
  • 1993निर्विरोध पंचायत समिति सदस्य निर्वाचित; शिक्षा कमेटी सदस्यElected uncontested Panchayat Samiti member; Education Committee member
  • 1999सरपंच निर्वाचित, झालामंड; भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष बनेElected Sarpanch of Jhalamand; became BJP Kisan Morcha District President
  • 2004मिलियन डॉलर राउंड टेबल (MDRT) सदस्यता; न्यूयॉर्क यात्राMillion Dollar Round Table (MDRT) qualification; travelled to New York
  • 2006प्रदेश उपाध्यक्ष, कुम्हार महासभाState Vice-President, Kumhar Mahasabha
  • 2014प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, किसान मोर्चाState Executive Committee member, Kisan Morcha
  • 2016अध्यक्ष, श्री श्रीयादे माता धामPresident, Shri Shriyade Mata Dham
  • 2019संरक्षक नियुक्त, श्री श्रीयादे माता धामAppointed Patron, Shri Shriyade Mata Dham
प्रमाण-पत्रCertificate LIC certificate of excellence, dated 26 January 1999

भारतीय जीवन बीमा निगम, जोधपुर मंडल — प्रशस्ति-पत्र (26 जनवरी 1999)LIC, Jodhpur Division — certificate of excellence (26 January 1999)

युवा अवस्थाYouth Young Motilal Prajapat in NCC uniform

NCC कैडेट के रूप में — राष्ट्रपति पुरस्कार विजेताAs an NCC cadet — a President's Award recipient

जुड़ेंConnect

संपर्क करेंGet in Touch

किसी भी सामाजिक, राजनैतिक या व्यक्तिगत विषय पर संपर्क हेतु आप नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग कर सकते हैं। Reach out for any social, political, or personal matter through the channels below.

पताAddress
589, चुतरा नगर, ऐणियों की ढाणी, झालामंड, जिला जोधपुर, राजस्थान589, Chutra Nagar, Aniyon Ki Dhani, Jhalamand, District Jodhpur, Rajasthan
फ़ोनPhone
+91 98290-23920
वेबसाइटWebsite
www.motilalprajapat.in